कोटद्वार की इस बस्ती को प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर किया सील

कोटद्वार की इस बस्ती को प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर किया सील – बेस चिकित्सालय के डाक्टर और उनके परिवार के अन्य तीन सदस्यों में हुई कोरोना की पुष्टि रिपोर्ट- मनोज नौडियाल कोटद्वार। शहर में कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर […]

कोटद्वार की इस बस्ती को प्रशासन ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर किया सील

– बेस चिकित्सालय के डाक्टर और उनके परिवार के अन्य तीन सदस्यों में हुई कोरोना की पुष्टि

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। शहर में कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। शनिवार को बेस चिकित्सालय के डाक्टर के परिवार के अन्य तीन सदस्यों में भी कोरोना की पुष्टी हुई है। कोरोना संक्रमण पाये जाने पर प्रशासन ने डाक्टर की निवासरत बस्ती को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है।

पौड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज बहुखण्डी ने बताया कि, शनिवार को कोटद्वार में दो बच्चियों सहित पांच लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। विगत चार अगस्त को राजकीय बेस हॉस्टिपल कोटद्वार के डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के परिवार सहित उनके सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया था। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर के सम्पर्क में आये लोगों को राजकीय बेस अस्पताल में आइसोलेट कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया था। शनिवार को डॉक्टर के परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा लकड़ीपड़ाव निवासी एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बता दें कि, लकड़ीपड़ाव में एक ही दिन में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं विगत चार अगस्त को एक 33 वर्षीय महिला नोएडा उत्तर प्रदेश से पदमपुर सुखरौ आई थी। कौड़िया चेक पोस्ट पर कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया था। शनिवार को महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलालघाटी में आइसोलेट कर दिया है। कोरोना पॉजिटिव आये लोगों के सम्पर्क में आये लोगों की सूची तैयार की जा रही है। चिन्हित होने के बाद सभी के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे जायेगें।

Also Read This

बड़ी खबर: 23 राज्यों के 1,100 धावक बनेंगे नशा मुक्त युवा अभियान के ब्रांड एम्बेसडर

आदि कैलाश से पूरे भारत तक पहुंचेगा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ का संदेश: ललित जोशीपिथौरागढ़। सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी ने आदि...

CIMS College of Law में लॉ कोर्सेज़ में प्रवेश का अंतिम अवसर, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

देहरादून। विधि के क्षेत्र में अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए CIMS College of Law, देहरादून में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के...

Related Posts