वायरल वीडियो:बंद दरगाह पर भिड़े व्यवस्थापक और श्रद्धालु,लाठी डंडों से हुई लाइव पिटाई

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के जसपुर स्थित कालू सय्यद की बन्द दरगाह पर श्रद्धालु की जिद के बाद व्यवस्थापक और श्रद्धालु बुरी तरह से भिड़ गए । लाठी डंडों से हुई लाइव पिटाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है ।       उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में प्रसिद्ध कालू सय्यद की दरगाह है […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के जसपुर स्थित कालू सय्यद की बन्द दरगाह पर श्रद्धालु की जिद के बाद व्यवस्थापक और श्रद्धालु बुरी तरह से भिड़ गए । लाठी डंडों से हुई लाइव पिटाई का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है ।

      उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में प्रसिद्ध कालू सय्यद की दरगाह है । दरगाह सोमवार को होली के कारण बन्द की गई थी । शाम को दरगाह में कुछ श्रद्धालु इबादत करने पहुंचे । श्रद्धालु दरगाह की देखरेख करने वालों से इबादत को लेकर जिद पर अड् गए । बात बिगड़ने के बाद व्यवस्थापकों ने श्रद्धालुओं को धक्के देकर बाहर निकाला । श्रद्धालु चले गए और अपने कुछ साथियों को लेकर वापस आए और गाली गलौच शुरू कर दी । पहले तो व्यवस्थापकों ने उन्हें जाने को कहा और बाद में बदतमीजी बढ़ने पर उन्हें जमकर लाठी डंडों से पीट दिया । बुरी तरह पीटने के बाद श्रद्धालू अपनी जान बचाकर जंगल की तरफ भाग निकले ।

देखे वीडियो:-

https://www.youtube.com/watch?v=4ez1INF2u00

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts