रामनगर: बगीचे में घुसे वयस्क हाथी की करंट लगने से मौत

बगीचे में घुसे वयस्क हाथी की करंट लगने से मौत रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर में जंगल से बगीचे में घुसे वयस्क हाथी की करेंट लगने से मौत। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पोस्ट मॉर्टम की तैयारी की। नैनीताल जिले में रामनगर के ग्राम गौजानी इलाके में एक खेत में हाथी का […]

बगीचे में घुसे वयस्क हाथी की करंट लगने से मौत

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। उत्तराखंड के रामनगर में जंगल से बगीचे में घुसे वयस्क हाथी की करेंट लगने से मौत। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पोस्ट मॉर्टम की तैयारी की। नैनीताल जिले में रामनगर के ग्राम गौजानी इलाके में एक खेत में हाथी का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंजर राजकुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हाथी को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

रेंजर राजकुमार ने बताया कि, ग्राम गौजानी निवासी कैलाश चंद्र तिवारी के खेत में एक नर हाथी का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि, हाथी की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष है। साथ ही उन्होंने बताया कि, हाथी की मौत संभवत बिजली के करंट लगने से हुई है। क्योंकि हाथी की सूंड में एक बल्ब भी फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि, खेत स्वामी ने खेत की निगरानी के लिए बिजली लगाई थी।

घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। हाथी के शव का पशु चिकित्सको द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। वही रेंजर ने बताया कि, जिस क्षेत्र में घटना हुई है वह क्षेत्र उनके विभाग का नहीं आता है तथा यह क्षेत्र तराई पश्चिमी वन प्रभाग की आम पोखरा रेंज का लगता है। घटनास्थल की सीमा निर्धारण को लेकर दोनों विभाग के अधिकारियों की वार्ता चल रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान । उत्तराखंड के इन नेताओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के लिए नई नियुक्तियों...

बड़ी खबर : सोने और चांदी समेत ज्यादातर कमोडिटी चमकीं, निवेशकों के लिए मौका 

मुंबई/नई दिल्ली। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोमवार को कारोबार के दौरान सोने-चांदी समेत अधिकांश प्रमुख कमोडिटीज में तेजी देखने को मिली। MCX iCOMDEX Bullion...

Related Posts