दुखद: जम्मू में टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह शहीद। गांव में पसरा मातम 

घनसाली/टिहरी गढ़वाल,  जून 2026। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी अग्निवीर जवान रोहित सिंह (21) का जम्मू में निधन हो गया। युवा सैनिक के असमय निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम […]

घनसाली/टिहरी गढ़वाल,  जून 2026। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी अग्निवीर जवान रोहित सिंह (21) का जम्मू में निधन हो गया। युवा सैनिक के असमय निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जम्मू में तैनात थे अग्निवीर रोहित सिंह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहित सिंह भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और वर्तमान में जम्मू में तैनात थे। उनके निधन के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सेना की ओर से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

रोहित सिंह का पार्थिव शरीर घनसाली पहुंच चुका है और देर शाम तक उनके पैतृक गांव मेंडू सिंदवालगांव पहुंचने की संभावना है।

सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

परिजनों और प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ रोहित सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई के लिए क्षेत्रभर से लोगों के पहुंचने की संभावना है।

रोहित सिंह अपने परिवार के बड़े पुत्र थे। उनके पिता सुरेन्द्र सिंह रोजगार के सिलसिले में दुबई में रहते हैं। बेटे के निधन की सूचना मिलने के बाद वे तत्काल भारत के लिए रवाना हो गए हैं।

परिवार में उनकी मां, दादी और छोटा भाई मोहित सिंह हैं, जो वर्तमान में कक्षा नौवीं का छात्र है। जवान बेटे के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

गांव में पसरा मातम, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

युवा अग्निवीर के निधन से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने रोहित सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन क्षेत्र और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। लोगों ने उनकी देशसेवा और समर्पण को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रोहित सिंह की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि रोहित बेहद मिलनसार और मेहनती युवा थे तथा सेना में भर्ती होकर उन्होंने गांव और परिवार का नाम रोशन किया था।

यह भी पढ़ें

👉दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समाई बोलेरो। 4 की मौत,3 घायल
👉 सनसनीखेज: बेटे की चाह में हैवान बना पति,लिंग परीक्षण के बाद पत्नी पर ढाया कहर। गर्भस्थ बच्ची की मौत,आरोपी पति गिरफ्तार
👉 RO, ARO और Computer Assistant के 43 पदों पर भर्ती। 1.5 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts