अपडेट : एम्स में निकली पर बम्पर भर्तीयां। हिंदी में पड़े पूरी जानकारी

AIIMS Tutor Recruitment 2022: नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), ऋषिकेश ने क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर/ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर 15 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती […]

AIIMS Tutor Recruitment 2022: नौकरी का इंतजार कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), ऋषिकेश ने क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर/ट्यूटर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

अभ्यर्थी के लिए आधिकारिक वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर 15 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू की गई है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एम्स में क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर के 33 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 8 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 5 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 3 पद शामिल हैं।

क्लीनिकल इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आयु 50 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

एम्स में इस सरकारी नौकरी के लिए 15,600 रुपए से 39,100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

योग्य अभ्यर्थी एम्स ऋषिकेश की वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर 15 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 2000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

जबकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों का 1000 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

Also Read This

बड़ी खबर : समय बचाने और अवैध खनन रोकने हेतु खनन वाहनों पर लगेगी आरएफआईडी

देहरादून | उत्तराखंडउत्तराखंड सरकार ने अवैध खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य के सभी खनन...

शर्मनाक : नाबालिग बच्चे से कुकर्म की कोशिश का आरोप । स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा ,पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी | नैनीताल हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग बच्चे के साथ कथित कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप...

Related Posts