बिना खाये-पिए सुबह से शाम तक कोरोना ड्यूटी को मजबूर एअरपोर्ट कर्मचारी

बिना खाये-पिए सुबह से शाम तक कोरोना ड्यूटी को मजबूर एअरपोर्ट कर्मचारी

 

जॉलीग्रांट एयरपोर्ट में दिल्ली से जॉलीग्रांट आने वाले यात्रियों की कोविड-19 रिपोर्ट की जाँच/रिपोर्ट के लिए तहसील प्रशासन से कर्मचारियों की टीम तथा कोविड जांच हेतु हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट से कर्मचारी नियुक्त है। पूर्व में इन समस्त कर्मचारियों के लिए सुबह का नाश्ता, दिन के खाने व शाम को जलपान की व्यवस्था तहसील प्रशासन डोईवाला द्वारा की जा रही थी। परंतु अब इनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। तथा सर्दी के मौसम में आने वाली फ्लाइटों में देरी होने व अत्यधिक ठंड होने से इन कर्मचारियों को चाय पानी व ठंड से बचने हेतु हीटर की व्यवस्था की जरूरत होती है।

कई बार यात्रियों द्वारा ड्यूटी हेतु नियुक्त अधिकारी व शिक्षा विभाग से नियुक्त कर्मचारियों से उनका परिचय भी पूछा जाता है अतः उक्त कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र भी होना चाहिए। एअरपोर्ट के समस्त कर्मचारी खुले आसमान के नीचे सुबह 7:00 बजे से लेकर रात को आखरी फ्लाइट आने तक कंप कंपाती ठंड में खुले आसमान के नीचे खड़े रहते हैं। जबकि शाम को शीतलहर अत्यधिक होने के कारण इनके पास ठंड से बचाव का कोई साधन भी नहीं है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts