ब्रेकिंग : आखिरकार ऋषिकेश गंगा तट पर हुआ कमलेश भट्ट का अंतिम संस्कार

विजेंद्र राणा ऋषिकेश। आखिरकार समाजसेवी रोशन रतूड़ी का प्रयास रंग लाया और दुबई में मृत टिहरी घनसाली निवासी कमलेश भट्ट का शव पुन: भारत लाया गया। आज ऋषिकेश गंगा तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कमलेश भट्ट की विगत 17 अप्रैल को दुबई में मौत हो गई थी। उसके बाद 24 अप्रैल का […]

विजेंद्र राणा

ऋषिकेश। आखिरकार समाजसेवी रोशन रतूड़ी का प्रयास रंग लाया और दुबई में मृत टिहरी घनसाली निवासी कमलेश भट्ट का शव पुन: भारत लाया गया। आज ऋषिकेश गंगा तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कमलेश भट्ट की विगत 17 अप्रैल को दुबई में मौत हो गई थी। उसके बाद 24 अप्रैल का उसका शव दिल्ली एयरपोर्ट तक लाया गया। परिजन भी वहां शव लेने पहुंचे थे, लेकिन सरकार की संवेदनहीनता के चलते उनका शव दिल्ली से वापस दुबई चला गया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतूड़ी के प्रयासों से कमलेश का शव पुन: भारत लाने में कामयाबी मिल गई। आज ऋषिकेश के गंगा तट पर लॉकडाउन का पालन करते हुए कमलेश भट्ट का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कमलेश के परिजनों को जहां अपने बेटा खोने का गम है, वहीं वे समाजसेवी रोशन रतूड़ी का आभार जताते नहीं थक रहे। उनका कहना है कि यदि रोशन रतूड़ी की ओर से मदद नहीं की जाती तो वह कमलेश का अंतिम संस्कार भी नहीं कर सकते थे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts