कोरोना अलर्ट : सचिवालय बंद एक सप्ताह के लिए।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सचिवालय प्रशासन ने 7 दिन के लिए सचिवालय बंद करने का फरमान सुनाया है। इसके अलावा अतिआवश्यक पुलिस, पेयजल, खाद्य आपूर्ति,स्वास्थ विभाग, विधुत विभाग, सफाई व्यवस्था विभागों के अलावा सभी अन्य विभाग के कर्मी भी घर से काम कर सकेंगे।

बेहद जरूरी होने पर ही कर्मचारी सचिवालय आ सकेंगे और अन्यथा 7 दिन तक अपने घर से ही जरूरी कामकाज  निपटाएंगे।

सभी अधिकारी कर्मचारियों को दूरभाष पर उपलब्ध रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। सचिवालय 19 मार्च से 24 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।

कोरोना वायरस अपडेट

सरकारी विभागों में वर्क फ्रॉम होम का आदेश जारी।
सभी विभाग के कर्मचारी करेंगे घर से काम।

पुलिस, पेयजल, खाद्य आपूर्ति,स्वास्थ विभाग, विधुत विभाग, सफाई व्यवस्था के कर्मचारियों को छोड़कर वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी।

25 मार्च तक यह आदेश रहेगा प्रभावी।

मुख्य सचिव उत्तराखंड उत्पल कुमार सिंह ने जारी किए निर्देश।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts