सावधान : देहरादून समेत 7 जिलों में अलर्ट। भारी बारिश संभावना 

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश (Rain In Uttarakhand)ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है ,देहरादून में रात भर बारिश होने के चलते लोगो को गर्मी से राहत मिली है । लेकिन अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जून को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज अंधड़, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि को लेकर […]

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश (Rain In Uttarakhand)ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है ,देहरादून में रात भर बारिश होने के चलते लोगो को गर्मी से राहत मिली है । लेकिन अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जून को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, तेज अंधड़, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून(Dehradun Weather), टिहरी(Tihri Weather), पौड़ी(Porhi Weather), हरिद्वार(Haridwar Weather), नैनीताल(Nanital Weather), ऊधमसिंह नगर(Us Nagar Weather) और चंपावत(Chmpawat Weather) जिलों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और अचानक मौसम खराब होने की आशंका भी बनी हुई है।

पहाड़ी जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत अन्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। वहीं हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

प्रशासन की प्रमुख सलाह

  • खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • पर्वतीय और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।
  • तेज आंधी और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों पर न रहें।
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और कच्चे मकानों के नीचे शरण लेने से बचें।
  • नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतें।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

आईएमडी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। ऐसे में नागरिकों, पर्यटकों और यात्रियों को मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : यौन शोषण के आरोपी व्यापार मंडल अध्यक्ष के घर पहुंची पुलिस। फेसबुक लाइव करके मांगी जनता से मदद

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण मामले में आज नैनीताल पुलिस नरेश की गिरफ्तारी के लिए...

बिग ब्रेकिंग : जीबी पंत यूनिवर्सिटी के कुलसचिव, पूर्व निदेशक सहित चार लोगों के खिलाफ समन जारी। लटकी गिरफ्तारी की तलवार

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPEC), घुड़दौड़ी में वर्ष 2019 की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के मामले...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts