एक्शन: रिसॉर्ट में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ । 52 गिरफ्तार, 10 युवतियां रेस्क्यू

Ramnagar Crime News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 52 लोगों […]

Ramnagar Crime News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रिसॉर्ट में कथित तौर पर संचालित किए जा रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी और पुलिस लाइन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 52 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 10 युवतियों को रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने मौके से अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, संबंधित रिसॉर्ट में लंबे समय से कथित रूप से अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थीं। इनपुट की पुष्टि के बाद एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और देर रात योजनाबद्ध तरीके से रिसॉर्ट पर छापा मारा गया।

कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट के विभिन्न कमरों की तलाशी ली गई, जहां कई संदिग्ध लोग मौजूद मिले। पुलिस ने मौके से 52 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से जुड़ी 10 युवतियों को रेस्क्यू किया। पुलिस का कहना है कि सभी युवतियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

अवैध बार संचालन की भी आशंका

पुलिस ने रिसॉर्ट से भारी मात्रा में अवैध शराब, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद करने का दावा किया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि रिसॉर्ट परिसर में बिना वैध लाइसेंस के बार संचालित किया जा रहा था।

जांच के दौरान होटल के कुछ कर्मचारियों की कथित भूमिका भी सामने आई है। वहीं, रिसॉर्ट का मैनेजर पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

फिलहाल इस कार्रवाई के बाद पूरे रामनगर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है और पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग: श्रीनगर नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने 10 पार्षद सहित ने थामा भाजपा का दामन

जयप्रकाश नौगाई  श्रीनगर गढ़वाल ------श्रीनगर गढ़वाल की नगर निगम की महापौर आरती भंडारी एवं उनके पति जो पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके...

ब्रेकिंग: भारी वर्षा को देखते हुए कल इस जिले में सभी स्कूल बंद

पौड़ी गढ़वाल ----- जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts