बड़ी खबर : बीच सड़क महिलाओं और युवकों के बीच मारपीट,वीडियो वायरल 

Haridwar News: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर महिलाओं और कुछ युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो […]

Haridwar News: हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर महिलाओं और कुछ युवकों के बीच हुई कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक महिलाओं के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कहासुनी के बाद सड़क पर शुरू हुई मारपीट

जानकारी के मुताबिक, एक एनजीओ चलाने वाली कुछ महिलाओं और एक गांव के एक युवक के बीच पहले से विवाद चल रहा था। गुरुवार को कुछ महिलाएं इसी विवाद के सिलसिले में युवक के घर पहुंचीं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और बीच बाजार सड़क पर मारपीट शुरू हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में एक युवक और महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। इसके बाद एक महिला युवक पर हमला करती नजर आती है। वीडियो में इसके बाद कुछ अन्य युवक मौके पर पहुंचते हैं और महिलाओं के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। एक महिला को सड़क पर गिराने और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट किए जाने का दृश्य भी वीडियो में नजर आ रहा है।

भीड़ बनी रही तमाशबीन, पुलिस कर रही वीडियो की जांच

घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही, लेकिन वायरल वीडियो में कोई व्यक्ति स्पष्ट रूप से बीच-बचाव करता नजर नहीं आ रहा है। मारपीट के दौरान दोनों महिलाओं के बेहोश होने का दावा भी किया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। वहीं, घटना के बाद से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार , पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ओर से मारपीट के संबंध में अभी कोई शिकायत पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वीडियो और शिकायत मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छाया ‘कॉलेज के टशनबाज’ का जलवा, गायन-मिमिकरी से छात्रों ने बांधा समां

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर 'कॉलेज के टशनबाज' कार्यक्रम का भव्य...

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट आज, इन अहम प्रस्तावों पर रहेगी नजर 

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार 11 सितंबर को उत्तराखंड सचिवालय में मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है।...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts