एक्सक्लूसिव: नए सीएम का गजब बयान। कहा सपने में भी नहीं सोचा था कभी बनूंगा सीएम

तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का 10वां  मुख्यमंत्री बनाया गया | हालाँकि ये फ़ैसला चौकाने वाला जरूर था | क्यूँकि जबसे उत्तराखण्ड में सियासी हलचल शुरू हुई थी तभी से बहुत से नाम मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में आगे चल रहे थे,जिसमें धन सिंह रावत,अनिल बलूनी और कुछ अन्य नाम शामिल थे |  लेकिन भाजपा […]

तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का 10वां  मुख्यमंत्री बनाया गया | हालाँकि ये फ़ैसला चौकाने वाला जरूर था | क्यूँकि जबसे उत्तराखण्ड में सियासी हलचल शुरू हुई थी तभी से बहुत से नाम मुख्यमंत्री पद की दावेदारी में आगे चल रहे थे,जिसमें धन सिंह रावत,अनिल बलूनी और कुछ अन्य नाम शामिल थे |  लेकिन भाजपा ने बीजेपी विधायक दल की बैठक में पार्टी का नेता तीरथ सिंह रावत को चुना,जिनका नाम कोई नहीं ले रहा था | 

तीरथ सिंह रावत का बयान:

 तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री चुने जाने पर बीजेपी हाईकमान का आभार जताया|तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन मुझे उत्तराखंड के सीएम के रूप में चुना जाएगा|उन्होंने कहा कि, जिस भरोसे के साथ मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है,उसे अच्छे से निभाऊंगा और प्रदेश के बेहतरी के लिए काम करूंगा| इसके अलावा तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मुझे अटल जी से प्रेरणा मिली और तभी मैंने बीजेपी ज्वाइन की| 

साथ ही तीरथ सिंह रावत ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को अपना बड़ा भाई बताया और कहा त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जो काम बतौर सीएम किए हैं उन्हें मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगा|  जो काम उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह ने किया वो पहले किसी ने नहीं किया है| वहीं तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री चुने जाने पर कार्यवाहक मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उन्हें बधाई दी|

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts