गजब वीडियो : प्रधान जी खा गए लाभार्थियों की लैट्रिन

रिपोर्ट- सलमान मलिक रुड़की।  नगर से सटा गाँव टोडा कल्याणपुर पिछले कई सालों से विकास की बाट देखता आ रहा है, पर कई ग्राम प्रधान आये और गए लेकिन गाँव के मुख्यमार्ग तक का विस्तार नही हो सका। जो मार्ग आस-पास के कई गाँवो को जोड़ता है, वहीं मार्ग खस्ताहाल हैं। जहां पर ग्रामीणों की […]

रिपोर्ट- सलमान मलिक

रुड़की। 

नगर से सटा गाँव टोडा कल्याणपुर पिछले कई सालों से विकास की बाट देखता आ रहा है, पर कई ग्राम प्रधान आये और गए लेकिन गाँव के मुख्यमार्ग तक का विस्तार नही हो सका। जो मार्ग आस-पास के कई गाँवो को जोड़ता है, वहीं मार्ग खस्ताहाल हैं।

जहां पर ग्रामीणों की शिकायत पर मीडिया की टीम गाँव पहुँची और गाँव के हालातों का जायजा लिया। जहां पर हाल ही में रहे ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों द्वारा गम्भीर आरोप लगाए गए हैं।

देखिये वीडियो:

https://youtu.be/1p8_-kh8lbs

आपको बता दें कि, गाँव मे जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़को पर पानी बेतरतीब बहता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि, अधिकांश ग्रामीणों के घरों में शौचालय तक नही हैं। ग्रामीणों ने साफ तौर पर आरोप लगाए कि, प्रधान उनकी लेट्रिन तक खा गया। हालांकि गाँव की प्रधान महिला के रूप में चुनी गई थी, पर भारत की विडम्बना यह है कि, प्रधान का सारा कार्य अक्सर उनके पति ही देखते है।

इस सम्बंध में जब हमारी टीम ने गाँव का दौरा किया तो ग्रमीणों ने विकास ना होने की बात कही। वही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का बन्द कैमरे पर कहना है कि, उनके गाँव में हर सम्भव विकास कार्य कराए गए है। अब सच आपके सामने है।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts