धमकी भरा ऑडियो वायरल: विधायक दिलीप सिंह रावत के मीडिया प्रभारी अमित नेगी ने दी ग्रामीण को उठा लेने की धमकी

  इंद्रजीत असवाल पौड़ी गढ़वाल 15 मार्च को सड़क डामरीकरण उखड़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर देवेश आदमी के द्वारा किये गए थे , जिस पर मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए उक्त अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था|  यहाँ से कहानी रोचक बनती है ठेकेदार देवेश आदमी के खिलाफ  हो जाते हैं , इंजीनियर […]

 

इंद्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल

15 मार्च को सड़क डामरीकरण उखड़ने के वीडियो सोशल मीडिया पर देवेश आदमी के द्वारा किये गए थे , जिस पर मुख्यमंत्री जी ने संज्ञान लेते हुए उक्त अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था| 

यहाँ से कहानी रोचक बनती है ठेकेदार देवेश आदमी के खिलाफ  हो जाते हैं , इंजीनियर संघ धरने पर बैठ जाता है, इंजीनियरों द्वारा देवेश आदमी को कोर्ट में घसीटने की धमकियां मिल रही है|  

सबसे बड़ी बात तो तब हुई, जब जनता के चाहते विधायक महंत दिलीप सिंह रावत गुणवत्ता खराब होने के बाबजूद भी इंजीनियर संघ की तरफ हो लिये ओर बयान जारी कर दिया कि, केस दर्ज हो सकता है देवेश आदमी पर | 

फिर तो क्या था जनता ने सोशल मीडिया पर जमकर विधायक के गुणगान किए , जिससे विधायक जी के लोग किलसे हुये थे | 

सूत्रों के अनुसार जब एक व्हाट्सएप ग्रुप लैंसडाउन कोटद्वार एक नजर  में  इस संबंध में कुछ चेट्स चल रही थी|  जिसमे किसी पंडित जी से विधायक दिलीप सिंह रावत के मीडिया प्रभारी अमित नेगी अभय की वार्तालाप चल रही थी|  जिसमे संजय रावत उनेरी निवासी ग्रामीण ने ग्रुप  में लिखा कि चमचे चाटुकार होते है|  

जिसके बाद विधायक साहब के मीडिया प्रभारी अमित नेगी अभय ने फोन पर संजय रावत ग्रामीण को उठा लेने की धमकी दे दी|  जिसके बाद फिर से लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र सुर्खियों में आ गया | 

पढ़ें व सुने क्या कुछ कहा ऑडियो में- 

  1. करोड़पति हूं 
  2. मेरे खून में राजनीति है मुझे क्या सिखाएगा राजनीति ।
  3. तेरे जैसे पदानों को अपने पैर के नीचे रखता हूं।
  1. छात्र संघ से राजनीति कर रहा हूं। NSUI, छात्र संघ का अध्यक्ष भी रहा हूँ| 
  2. तू जानता नहीं अभी अपनी पर आ गया तो घर से उठा दूंगा| 
  3. चालीस पैंतालीस साल के लोग मेरे पैर छूते हैं और बोलते हैं अमित भाई नमस्कार ।
  4. कोटद्वार देहरादून सब जगह मेरे आदमी है कहीं से भी उठवा सकता हूं।
  5. अमित नेगी अभय हूं मैं अभय का मतलब जानता है| 
  6. रिखणीखाल में अपने दम पर रोड दिए हैं छोटे मोटे काम किए हैं।
  7. बीएड वाले जितने देखे हैं, सब लाटे पागल ही होते हैं ।

*आखिर इतने धमकी भरे शब्द कोई मामूली आदमी किसके दम पर बोल सकता है, क्या इतनी खुली छूट दे रखी है क्या हमारे जनप्रतिनिधियों ने इन्हे जो कि, ये लोग सीधे उठाने और मारने की बातों से नीचे कोई बात ही नहीं कर रहे है| 

Also Read This

न्याय की गुहार में रात भर थाने में बैठी जौनसार की बेटी। 4 साल तक शोषण का आरोप,गिरफ्तारी की माँग

कालसी/ जौनसार बावर। 19 नवंबर 2026;नीरज उत्तराखंडी थाने की चौखट पर न्याय की रात जौनसार की बेटी का आरोप—चार-पांच साल तक शादी का भरोसा...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में इन पुलिस निरीक्षकों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

हल्द्वानी: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पुलिस महकमे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन...

Related Posts