बलूनी का बल : अमित शाह और नड्डा ने भी दी फुलदेई की शुभकामनाएं

  उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने कहा कि, आज फूलदेई का त्योहार संपूर्ण उत्तराखंड और प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा प्रसन्नता और उल्लास के साथ मनाया गया। देश के गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके उत्तराखंड वासियों को फूलदेई त्यौहार की शुभकामनाएं दी।

     बलूनी ने माननीय गृह मंत्री जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आभार जताते हुए कहा कि, हमारे लोकपर्व हमारे समाज की जीवंतता के उदाहरण हैं। पलायन के कारण उत्तराखंड ही नहीं सभी अंचलों में पारंपरिक त्यौहारों और रीति-रिवाजों पर असर पड़ा है। ऐसे में फूलदेई त्यौहार के प्रति इतना उल्लास संतोष देता है कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।

    बलूनी ने कहा कि, कुछ समय पूर्व उन्होंने उत्तराखंड के एक और प्रमुख त्यौहार इगास को लेकर उसे मनाने के अभियान में भागीदारी की थी। हमारा प्रयास है देश विदेश में रह रहे हमारे प्रवासी अपनी समृद्ध धरोहर को संरक्षित करें। हमारे पारंपरिक त्यौहार, व्यंजन और रीति रिवाज हमारे महान पूर्वजों की जीवन शैली और उनकी मान्यताओं की झलक देते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts