गृह मंत्री अमित शाह ने पूछी बलूनी की कुशलक्षेम

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हाल जाना। उनके साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल भी थे। बलूनी गत दो माह से मुंबई में रहकर उपचार करा रहे हैं। […]

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी का हाल जाना। उनके साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल भी थे।

बलूनी गत दो माह से मुंबई में रहकर उपचार करा रहे हैं। अमित  शाह ने सांसद बलूनी का ढाँढस बंधाया। उन्होंने कहा कि वे मजबूती के साथ बीमारी से लड़ रहे हैं और उससे जीतेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच शाह मुंबई पहुंचे थे और बलूनी का हालचाल लिया तथा उनका मनोबल बढ़ाया। बलूनी अमित शाह की टीम के विश्वसनीय सदस्य माने जाते हैं।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अनिल बलूनी की अस्वस्थता से निसंदेह हम सभी दुखी हैं और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का निरंतर उन्हें मनोबल प्राप्त हो रहा है। वे स्वयं मजबूत इच्छाशक्ति के साथ बीमारी से लड़ रहे हैं।

आज प्रातः उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे भी सांसद बलूनी के हालचाल पूछने गए थे।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts