अमिताभ और अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तथा अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कल 11:00 बजे अमिताभ बच्चन ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी तथा कहा कि वे स्वस्थ हैं घबराने की जरूरत नहीं है। उनके पूरे परिवार और संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया है। […]

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तथा अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
कल 11:00 बजे अमिताभ बच्चन ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी तथा कहा कि वे स्वस्थ हैं घबराने की जरूरत नहीं है।
उनके पूरे परिवार और संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया है। उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, पत्नी जया बच्चन और पोती आराध्या बच्चन आदि की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को हल्का बुखार तथा सांस लेने की तकलीफ है।
डॉक्टरों के मुताबिक उनके लक्षण हल्के वायरल लोड वाले हैं और वे डॉक्टरों की सघन निगरानी में है।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि पिछले 10 दिनों में उनके संपर्क में आए सभी लोगों को कोरोना टेस्ट कराना चाहिए ।
वह मुंबई की नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अमिताभ बच्चन के घर को सैनिटाइज कराया जाएगा। साथ ही उन्हें यह संक्रमण कहां से हुआ तथा उनके संपर्क में कौन-कौन आया है। इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों कोरोना वायरस पर एक कविता भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने घर पर ही रहने और हाथ धोने से संबंधित अपील की थी।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts