हादसा (वीडियो):बड़ेथी वरुणागाड़ में नहाते समय 18 वर्षीय युवक नदी में बहा। सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी, 26 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा तहसील क्षेत्र स्थित बड़ेथी वरुणागाड़ (वरुणा नदी) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस […]

उत्तरकाशी, 26 जुलाई 2026।नीरज उत्तराखंडी 

उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा तहसील क्षेत्र स्थित बड़ेथी वरुणागाड़ (वरुणा नदी) में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस तथा क्यूआरटी की संयुक्त टीमों ने मौके पर पहुंचकर व्यापक खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र (DEOC) उत्तरकाशी के अनुसार, 26 जुलाई को लगभग दोपहर 2:15 बजे सूचना मिली कि बड़ेथी वरुणागाड़ में एक युवक नहाते समय नदी के तेज बहाव में बह गया है। सूचना प्राप्त होते ही जिला आपदा प्रबंधन तंत्र सक्रिय हो गया और संबंधित एजेंसियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

लापता युवक की पहचान अनमोल जोशी (18 वर्ष) पुत्र महेशचंद जोशी, निवासी ज्ञानसू, तहसील भटवाड़ी, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

वीडियो :

घटनास्थल पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, उत्तरकाशी पुलिस, क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम), 108 आपातकालीन सेवा तथा स्थानीय लोगों की मदद से नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बचाव दल नदी के बहाव वाले क्षेत्र और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

जिला प्रशासन ने बताया कि नदी का जलस्तर और तेज बहाव राहत एवं बचाव कार्य में चुनौती बना हुआ है। इसके बावजूद सभी एजेंसियां समन्वय के साथ अभियान चला रही हैं। युवक की तलाश के लिए नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है।

प्रशासन ने बरसात के मौसम में लोगों से नदियों, गाड़-गधेरों और बरसाती नालों के आसपास जाने तथा उनमें नहाने से बचने की अपील की है। मानसून के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खोज एवं बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक युवक का पता नहीं चल जाता।

Also Read This

फिर महकेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू,160 किसानों ने संभाली विरासत बचाने की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री के संकल्प, जिला प्रशासन की पहल और किसानों की मेहनत से पारंपरिक दून बासमती के पुनर्जीवन की नई कहानीदेहरादून, 26 जुलाई 2026।नीरज...

बड़ी खबर : थराली नगर पंचायत को मिले तीन मनोनीत सभासद। संगठन और छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं तीनों चेहरे

चमोली / गिरीश चंदोलाथराली। उत्तराखंड सरकार ने नगर पंचायत थराली के लिए तीन सभासदों का मनोनयन किया है। सरकार की ओर से भाजपा के...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts