बड़ी खबर: पहचान छिपाकर लड़कियों को फंसाने वाला ‘एमडी’ गिरफ्तार। धर्मांतरण के आरोप

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के भीमताल में सीधी साधी लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर कथित धर्मांतरण के आरोपी मो.यूनुस ‘एमडी’ को भीमताल पुलिस, एस.आई.टी.और एस.ओ.जी.की टीम ने किया गिरफ्तार।

भीमताल भाजपा और व्यापार मंडल लंबे समय से ‘एमडी’ पर कार्यवाही की मांग कर रहा था। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नैनीताल जिले के भीमताल में कुछ समय से भीमताल के कुवांताल निवासी मो.यूनुस उर्फ ‘एमडी’ नामक व्यक्ति अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता था।

वो, फोटोग्राफी, वीडियो शूट, ट्रैकिंग और म्यूजिक शैसन चलाकर लड़कियों को पहले विश्वास में और फिर उन्हें अपने प्रभाव में लेता था। लगातार कुछ युवतियों की गंभीर शिकायतों के बाद पुलिस ने मो.यूनुस की तलाश की लेकिन वो फरार हो गया।

मो.यूनुस की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा और व्यापरोयों ने लगातार कई दिन प्रदर्शन किए जिससे पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव पड़ा। भीमताल पुलिस, एस.आई.टी.और एस.ओ.जी.की टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया।

आज, पिछले दिनों चर्चाओं में रहे इस बहुचर्चित धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी मो.यूनुस उर्फ ‘एमडी’ को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ मु.स.0017/2026 धारा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5, भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस.2020 की धारा 115, 319, 69 के अंतर्गत मल्लीताल थाने में 29अप्रैल को अभियोग पंजीकृत किया था।

तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने वर्ष 2020 में संपर्क बनाकर 17 लाख रुपये, विभिन्न उपकरण जैसे कैमरा, लेंस और मोबाइल आदि पर खर्च कराए। इसके बाद अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर विवाह का झांसा दिया और धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

मामले में अन्य पीड़िताओं द्वारा भी इसी प्रकार के शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायतें सामने आने से प्रकरण और गंभीर हो गया, जिसमें सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts