भयानक हादसा: ओवरटेक करती कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर। दो सगी बहनों की मौत, 5 घायल

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के सितारगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के दौरान ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके […]

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के सितारगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक के दौरान ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में मातम का माहौल है।

मातम में बदलीं निकाह की खुशियां 

जानकारी के अनुसार, सितारगंज के नया गांव निवासी 22 वर्षीय हिना और 25 वर्षीय निशा अपने भाई के निकाह के लिए बाजार से खरीदारी कर लौट रही थीं। उनके साथ उनकी ममेरी बहन रूबी भी थी। तीनों बहनें ई-रिक्शा से घर वापस आ रही थीं।

जैसे ही वे नया गांव के पास हाईवे किनारे ई-रिक्शा से उतरकर किराया दे रही थीं, तभी तेज गति से आ रही कार ने ओवरटेक करते हुए नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि दूर जा गिरे लोग

हादसे की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सवार और आसपास खड़े लोग दूर जा गिरे। इस दुर्घटना में तीनों बहनों समेत अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में तोड़ा दम

घायलों को तुरंत सितारगंज के निजी अस्पताल और उप जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों बहनों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान हिना की मौत हो गई, जबकि निशा ने रुद्रपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। रूबी सहित अन्य घायलों का इलाज जारी है।

इन लोगों का चल रहा इलाज

घायलों में रामकुमार गुप्ता, राजेश्वरी गुप्ता, डालचंद कश्यप और प्रेमपाल गंगवार शामिल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पूरे गांव में पसरा मातम

इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। जिस घर में निकाह की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। बुधवार को बारात जानी थी, लेकिन उससे पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts