विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना व प्रदर्शन जारी

नीरज उत्तराखंडी पुरोला। मोरी प्रखंड के 68 गांव की 162 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का राज्य कर्मचारी का दर्जा 18 हजार रूपये प्रति माह मानदेय, मिनी आंगन बाडी का उचितकरण, शीतकालीन, ग्रिसमकालिन अवकाश देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार 26 वें दिन भी मोरी तहसील परिसर में धरना प्रर्दशन व मुख्य बाजार में जुलूस प्रर्दशन जारी […]

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला। मोरी प्रखंड के 68 गांव की 162 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का राज्य कर्मचारी का दर्जा 18 हजार रूपये प्रति माह मानदेय, मिनी आंगन बाडी का उचितकरण, शीतकालीन, ग्रिसमकालिन अवकाश देने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार 26 वें दिन भी मोरी तहसील परिसर में धरना प्रर्दशन व मुख्य बाजार में जुलूस प्रर्दशन जारी रहा।
मंगलवार को 26 वें दिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का जुलूस प्रर्दशन व्लाक कार्यालय से शुरू हुआ तथा हाथों में बैनर लेकर, हमारी मांगें पूरी हो नारेबाज़ी कर मुख्य बाजार होते हुए एक किमी जुलूस निकाल कर तहसील परिसर में धरना शुरू हुआ।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने तहसीलदार बीएल शाह को ज्ञापन सौंपा। संगठन की व्लाक अध्यक्ष उर्मिला चौहान ने कहा कि मोरी सुदूरवर्ती पवत व बंगाण क्षेत्र के 68 गांव की 162 गांव की आंगनबाड़ी,मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो की कार्यकत्रियां चार सूत्रीय मांगों को लेकर 26 दिन से आंदोलित,धरना प्रर्दशन कर रही है,मांगें पूरी न होने तक जुलूस, प्रर्दशन जारी रहेगा।
जुलूस प्रर्दशन में उर्मिला चौहान, रजनी, बीना चौहान, आशा देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, मेनका देवी प्रमिला देवी, बीना, जगदंबा देवी, रंजना, इंदिमा, शारदा सुभा देवी, सुशीला देवी व रामवाला आदि मौजूद थे।

Also Read This

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

टीएचडीसी टनल हादसा: 19 लोगो को निकाला,7 की मौत। मौके पर सीएम धामी

पीपलकोटी। गिरीश चंदोला मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को घटनास्थल...

Related Posts