आंगनबाड़ी केंद्र नत्थनपुर ने देहरादून में हिम फाउंडेशन के तत्वाधान में मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस

हिम फाउंडेशन के तत्वाधान में आंगनबाड़ी केंद्र नत्थनपुर-5,  विकासखंड- रायपुर देहरादून में 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्षद श्री रवि गुसाई जी, रजनी उप्रेती जी, ज्योतिका पांडे जी, रीता बिष्ट जी, रंजना रावत जी,  विनीता जी,  ममता जी, रानी जी,  बरखा जी, पिंकी जी, किरन जी, कौशल […]

हिम फाउंडेशन के तत्वाधान में आंगनबाड़ी केंद्र नत्थनपुर-5,  विकासखंड- रायपुर देहरादून में 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पार्षद श्री रवि गुसाई जी, रजनी उप्रेती जी, ज्योतिका पांडे जी, रीता बिष्ट जी, रंजना रावत जी,  विनीता जी,  ममता जी, रानी जी,  बरखा जी, पिंकी जी, किरन जी, कौशल जी तथा फाउंडेशन से महेश जोशी जी, गणेश जुयाल जी, सुनील कुकरेती जी, अजय बहुगुणा जी व आंगनबाड़ी छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस उपलक्ष पर छात्र-छात्राओं को फाउंडेशन के माध्यम से लेखन सामग्री, जूस, बिस्किट, मास्क इत्यादि का वितरण किया गया। सनराइज एकेडमी की निदेशक श्रीमती पूजा पोखरियाल जी के द्वारा बच्चों को बैठने हेतु कुर्सियां उपलब्ध कराई गई ।

संस्था हिम फाउंडेशन ने आंगनबाड़ी श्रीमती ज्योतिका पांडे जी को उनके क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।साथ ही साथ श्रीमती पूजा पोखरियाल जी को भी संस्था के द्वारा जरूरतमंदों को समय-समय पर आवश्यक सामग्री की पूर्ति करने के लिए धन्यवाद किया।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts