गजब: अपनी ही सरकार के कर्मचारियों से नाराज़ भाजपा जिला महामंत्री

अपनी ही सरकार के कर्मचारियों से नाराज़ भाजपा जिला महामंत्री

 

– भाजपा के जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल ने लोनिवि विभाग पर लगाये बड़े आरोप

कपकोट। भाजपा के जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल ने लोनिवि विभाग पर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, यदि मांग पूरी नहीं होती तो वह धरना देने को मजबूर होंगे। बताते चलें कि, फरसाली गूलेर मोटर मार्ग बरसात के दिनों में आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद रहता है। साथ ही जगह-जगह मालवा आने से जान माल का ख़तरा भी बना रहता है। क्षेत्र में इस तरह की कई अनियमितता हैं। जिससे संगठन महामंत्री नाराज़ नजर आये।

वहीं भाजपा के नेता गिरिश जोशी ने बताया कि, भराड़ी पुल बाजार सहित अन्य सड़कों की हालत बेहद खराब है। जो दुर्घटना होने के कारण बन सकतें हैं। आज दोनों भाजपा नेता तहसील में धरना देने पहुंचे। जहां उन्होंने नायब तहसीलदार को पत्र के माध्यम से अपनी समस्या बताई।

उसके बाद दोनों नेताओं ने लोनिवि विभाग के एक्शन संजय कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर ठेकेदार व जेई सहित अन्य कर्मचारी के खिलाफ नाराजगी जताई। जिस पर एक्शन ने उन्हें तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। वहीं भाजपा जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल ने कहा है कि, यदि तीन दिन के भीतर कार्य नहीं किया गया तो वो धरना देने को बाध्य रहेंगे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts