पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

बलूनी रिटर्न : बीमारी से उबरने के बाद नये वेश मे बलूनी

February 24, 2021
in पर्वतजन
बलूनी रिटर्न  : बीमारी से उबरने के बाद नये वेश मे बलूनी
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

बीमारी से उबरने के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी

सपरिवार अपने मूल गांव में इष्टदेव के मंदिर में की पूजा अर्चना, तत्पश्चात डांडा नागराजा जा कर लिया आशीर्वाद
—– ————- —————- ——–

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी अस्वस्थता के लगभग डेढ़ वर्ष बाद पहली बार उत्तराखंड प्रवास पर अपने मूल गांव पहुंचे, उन्होंने सपरिवार अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना की और परिजनों से भेंट की।

श्री बलूनी का उनके गांव और क्षेत्र के निवासियों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। गांव में बहुत भावुक और खुशी का वातावरण था। स्थानीय पंचायतों के जनप्रतिनिधि गणों, पौड़ी विधायक मुकेश कोली सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

श्री बलूनी ने अपने संबोधन में कहा के उनके लिए यह बहुत भावुक क्षण है। लंबे समय के बाद मूल गांव आए हैं, अपने परिजनों से मिले हैं और अपने इष्ट देव का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य मिला है।

उन्होंने कहा कि जब वे घोर अस्वस्थता में बिस्तर पर थे, तब भी उनकी उत्तराखंड के प्रति चिंता और अपना दायित्व बोध उन्हें सक्रिय रखता था। उत्तराखंड के लिए अभी भी बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। इन अंधेरों से लड़ने की आवश्यकता है। इस अंधेरे के प्रति हम सब को एकजुट होकर स्वर्णिम उत्तराखंड बनाना होगा, जो सुखी संपन्न और आत्मनिर्भर हो।

श्री बलूनी को इस अवसर स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के कोट मंडल के अध्यक्ष श्री अनिल गुसाईं द्वारा उनके खोला (नकोट) बूथ का पन्ना प्रमुख बनाया गया। कार्यकर्ताओं से संबोधन में सांसद बलूनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है कि जहां प्रत्येक पदाधिकारी, सांसद, मंत्री भी पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता है और पार्टी अभियानों से जुड़ा भी रहता है और इसी के तहत उनके मंडल ने “मेरा बूथ – सबसे मजबूत” अभियान के तहत उन्हें पन्ना प्रमुख का दायित्व दिया है। वह अपने राष्ट्रीय दायित्व के साथ अपने बूथ पर भी सक्रिय रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने अपने गांव के कुछ द्वारों पर इस अभियान के स्टीकर भी चिपकाए।

इसके पश्चात सांसद बलूनी ने सपरिवार डांडा नागराजा जाकर पूजा अर्चना की और भगवान नागराज का आशीर्वाद लिया। यहां भी स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया।


Previous Post

बीजेपी विकास के हर मोर्चे पर नाकाम,कांग्रेस उत्तराखंड में बनाएगी सरकार:जोशी

Next Post

हाई कोर्ट:निजी वाहन का उपयोग करने पर सिविल जज निलंबित

Next Post

हाई कोर्ट:निजी वाहन का उपयोग करने पर सिविल जज निलंबित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • सावधान: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती! Instagram ने हटाए 1.35 लाख अकाउंट!
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण में हुआ 68% मतदान। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग 
  • RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: 434 पदों पर निकली भर्ती, जानिए salary और अन्य detail
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!