एएनएम अपने संसाधनों से बांट रही गांवों में मास्क, सैनिटाइजर और कीटनाशक संयंत्र

गिरीश चंदोला थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कार्यरत एएनएम ने थराली ब्लाक के दो गांवों में कोरोना वायरस से ग्रामीणों को बचाने के लिए अपने संसाधनों से दस हजार रूपयों से अधिक का सैनिट्राईजरों व मास्को का वितरण कर मिशाल पेश की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कार्यरत एएनएम बिमला शर्मा ने अपने […]

गिरीश चंदोला

थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कार्यरत एएनएम ने थराली ब्लाक के दो गांवों में कोरोना वायरस से ग्रामीणों को बचाने के लिए अपने संसाधनों से दस हजार रूपयों से अधिक का सैनिट्राईजरों व मास्को का वितरण कर मिशाल पेश की है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में कार्यरत एएनएम बिमला शर्मा ने अपने बलबूते बाजारों से खरीदकर चौंड़ा एवं किमनी गांवों के ग्रामीणों को 200 सैनीटाईजर, मास्कों व कीटनाशक संयत्रों को बांट कर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाने की पहल की है।

तथा लोगों से भी अपील कर रही है कि लॉकडाउन का पालन करें सामाजिक दूरियां बनाए रखें और अपने अपने घरों में रहे।इसके अलावा वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले नागरिकों को भी लगातार कोरोना वायरस से बचने व उसे फैलने से रोकने के उपायों की भी जानकारी देती आ रही हैं। शर्मा की इस पहल पर तमाम लोगों ने सराहना करते हुए समाज के लिए एक प्रेरणा बताया है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts