बड़ी खबर : अब इन नियुक्तियों पर लगी रोक, जानिए कारण

उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशालय ने 5 जनपदों के छह अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी हैl उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में 824 एएनएम के पदों को भरे जाने के लिए चिकित्सा चयन बोर्ड द्वारा  परिणाम घोषित करते हुए तैनाती दिए जाने को लेकर रिजल्ट भी कर दिया था, जिसके बाद अब एक […]

उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशालय ने 5 जनपदों के छह अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी हैl

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश भर में 824 एएनएम के पदों को भरे जाने के लिए चिकित्सा चयन बोर्ड द्वारा  परिणाम घोषित करते हुए तैनाती दिए जाने को लेकर रिजल्ट भी कर दिया था, जिसके बाद अब एक बार फिर स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से 5 जनपदों की 6 अभियर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई हैl

दरअसल आरक्षण के मामले को देखते हुए आयोग द्वारा किए गए पत्राचार के बाद स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह ने पौड़ी हरिद्वार अल्मोड़ा पिथौरागढ़ उत्तरकाशी में फिलहाल 6 एएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी हैl

परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के पत्र के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 824 पदों पर भर्ती हेतु जारी विज्ञप्ति दिनांक 15.03.2022 के सापेक्ष जारी चयन परिणाम का पुनः अवलोकन कर यह तथ्य संज्ञान में आया है कि अनारक्षित श्रेणी के अन्तर्गत स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी के आश्रितों के शेष 02 पदों (01 अल्मोड़ा तथा 01 हरिद्वार) को त्रुटिवश अनारक्षित श्रेणी के अन्तर्गत समायोजित कर दिया गया था और उन अनारक्षित श्रेणी के सापेक्ष दो अभ्यार्थियों की चयन संस्तुति की गई थी। परीक्षा परिणाम का पुनः परीक्षण कर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाना शेष है। अनारक्षित श्रेणी के अन्तर्गत स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी के आश्रितों के शेष 02 पदों (01 अल्मोड़ा तथा 01 हरिद्वार) पर पुनः विचार किये जाने तथा बोर्ड के अंतिम निर्णय पारित होने तक 5 जनपदो में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति को स्थगित रखा जायेगा l

Also Read This

दर्दनाक: बस हादसे में इन 9 लोगों की मौत। 6 गंभीर घायल; चालक पर लापरवाही के आरोप

ऋषिकेश/टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के टिहरी जिले की गूलर घाटी में मंगलवार सुबह हुए भीषण बस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि...

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

Related Posts