यमुनोत्री धाम में एक और श्रद्धालु की मौत, आंकड़ा पहुंचा 11

बड़कोट/उत्तरकाशी। 23 मई 2026 रिपोर्ट – नीरज उत्तराखंडी  चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए पहुंचे एक और तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। धाम में अब तक 11 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी […]

बड़कोट/उत्तरकाशी। 23 मई 2026

रिपोर्ट – नीरज उत्तराखंडी 

चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला लगातार चिंता बढ़ा रहा है। शनिवार को यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए पहुंचे एक और तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। धाम में अब तक 11 श्रद्धालुओं की जान जा चुकी है, जिससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठने लगे हैं।

मृतक की पहचान 62 वर्षीय बलवंत कारभारी सावंत निवासी ग्राम डोगर गांव, तहसील देवला, जिला नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बलवंत सावंत अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए और इसके बाद गंगोत्री धाम के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने तत्काल स्वास्थ्य टीम को सूचना दी। प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता के लिए ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

चारधाम यात्रा के दौरान लगातार बढ़ रही मौतों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी, अत्यधिक थकान, हृदय संबंधी समस्याओं और मौसम में तेजी से बदलाव को प्रमुख कारण मान रहे हैं। प्रशासन की ओर से लगातार श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य जांच करवाने, यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की अपील की जा रही है।

यमुनोत्री धाम में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जिससे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं और आपात चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Also Read This

ब्रेकिंग : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी । इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देहरादून, 3 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), OBC एवं EBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शैक्षणिक...

हादसा : सड़क पर पलटा अनियंत्रित मैक्स वाहन, महिला की मौत

विकासनगर, 3 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी जुड्डो से करीब 400 मीटर पहले शनिवार दोपहर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts