बड़ी खबर : सेब काश्तकारों का भुगतान आज भी जारी

कृषि उत्पादन मण्डी समिति, निरंजनपुर में फर्म मै० राजकुमार एण्ड कम्पनी, मै० जगदम्बा फूट कम्पनी एवं मै० संजय कुमार एण्ड कम्पनी द्वारा सेब उत्पादक काश्तकारों के बकाया भुगतान का सिलसिला आज दिनांक 28.02.2024 को भी जारी रहा। आज उत्तरकाशी के 01 काश्तकार श्री राजपाल सिंह को रू० 80,000/- का भुगतान किया गया।

मण्डी सचिव श्री विजय थपलियाल ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से काश्तकारों के बकाया भुगतान की कार्यवाही चल रही है। सचिव द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अब तक 24 सेब उत्पादक / काश्तकारों को कुल रू0 21,85,284/- का भुगतान काश्तकारों को किया जा चुका है। उन्होने कहा कि काश्तकार धैर्य व संयम से अपने साक्ष्यों (चालान / बिल / बाउचर) को प्रस्तुत कर बकाया धनराशि सम्बन्धित व्यापारियों से प्राप्त कर कर सकते हैं। इसके उपरान्त भी भुगतान में किसी प्रकार की समस्या होती है तो मण्डी समिति कार्यालय को अवगत करायें।

दुसरी ओर सम्बन्धित व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी कुछ दिनों में धीरे-धीरे सभी काश्तकारों के बकाया धनराशि का भुगतान कर दिया जायेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts