सेब उत्पादन को बढ़ावा देने की नई पहल

पुरोला मोरी में एक हजार उद्यानपतियों को समितियों से जोड़ने का लक्ष्य नीरज उत्तराखण्डी पुरोला। उत्तराखंड में सेब उत्पादन, भंडारण व विपणन को लेकर सरकार की उद्यानपतियों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत समितियों के माध्यम से बृहद प्रयास किया जा रहा है, जिसमे कि उत्तराखंड की फल पट्टियों के उद्यानपतियों को सहकारी […]

पुरोला मोरी में एक हजार उद्यानपतियों को समितियों से जोड़ने का लक्ष्य

नीरज उत्तराखण्डी

पुरोला। उत्तराखंड में सेब उत्पादन, भंडारण व विपणन को लेकर सरकार की उद्यानपतियों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत समितियों के माध्यम से बृहद प्रयास किया जा रहा है, जिसमे कि उत्तराखंड की फल पट्टियों के उद्यानपतियों को सहकारी समितियों के माध्यम से सेब उत्पादन की नई तकनीकी नवीन प्रजातियों की जानकारी के साथ साथ सेब पर लगने वाली विभिन्न रोगों की रोकथाम को उद्यान विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसी कार्यक्रम के तहत विकासखंड पुरोला एवम मोरी में आधा दर्जन उद्यान समितियों का गठन किया गया है, जिसमे एक हजार से अधिक उद्यानपतियों को शामिल कर सेब उत्पादन,भंडारण एवम विपणन की नई तकनीकी से प्रशिक्षित किया जाएगा, सेब उत्पादन को बढ़ावा देने की इस मुहिम के तहत पुरोला में धडोली-पुरोला, कुमोला-पाणी गांव तथा मोरी में चीवा-झोटड़ी, आराकोट-बरनाली, थुनारा-किराणु व मौण्डा-बलावट 6 समितियों का गठन किया गया है इन समितियों के अध्यक्षों को अपर निबंधक सहकारी समिति आनंद डी शुक्ला ने गत 5 दिसंबर को सेब उत्पादन, भंडारण व विपणन को लेकर देहरादून में प्रशिक्षण के दौरान प्रोत्साहित किया।

वही जगदम्बा समिति के अरविंद नौटियाल ने बताया कि इन समितियों को सेब उत्पादन की दिशा में कार्य करने के लिए गोष्ठियों के माध्यम से सक्रिय किया जा रहा है। आयोजित गोष्ठी में श्यालिक राम नौटियाल, प्रताप रावत, जयेन्द्र सिंह, मदन सिंह नेगी, शीशपाल रावत, मंगल सिंह, भद्री प्रसाद, अनिल पंवार आदि लोग मौजूद थे।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts