फौज में ट्रेनिंग कर रहे रंगरूट ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

मुकेश बछेती/पौड़ी पौड़ी से सटे पाबौं ब्लॉक में फौज में ट्रेनिंग कर रहे रंगरूट की फांसी लगाकर आत्महत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह नेगी नाम का यह शख्स कुछ समय पहले ही आर्मी में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के दौरान मिली छुट्टी बिताने के लिए […]

मुकेश बछेती/पौड़ी

पौड़ी से सटे पाबौं ब्लॉक में फौज में ट्रेनिंग कर रहे रंगरूट की फांसी लगाकर आत्महत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह नेगी नाम का यह शख्स कुछ समय पहले ही आर्मी में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के दौरान मिली छुट्टी बिताने के लिए पवन सिंह नेगी अपने गांव सुखर पहुंचा था, मगर कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के कारण पवन सिंह नेगी अपने गांव में ही फंस गया।
चौकी इंचार्ज अजय सिंह ने बताया कि 112 डायल से उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। जिसके पश्चात वे तत्काल ही घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पवन सिंह नेगी मृत अवस्था में लटका पाया गया। पवन की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था।
हालांकि मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेजा गया है। मामले की जांच चौकी इंचार्ज अजय द्वारा की जा रही है। पवन सिंह नेगी की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पवन ने आत्महत्या करने का फैसला क्यों दिया, यह जांच का विषय है।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts