धोखाधड़ी: विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ़्तार

थाना सतपुली  विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने म्यंमार बॉर्डर से लगे जिला  कोलसिब  मिजोरम राज्य  से किया  गिरफ्तार । देव चन्द पुत्र स्व0 श्री फतेराम ग्राम कोला दरिया पो0-बैजरो पट्टी सांवली द्वारा थाना थलीसैंण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था | जिसमे […]

 विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने म्यंमार बॉर्डर से लगे जिला  कोलसिब  मिजोरम राज्य  से किया  गिरफ्तार ।

देव चन्द पुत्र स्व0 श्री फतेराम ग्राम कोला दरिया पो0-बैजरो पट्टी सांवली द्वारा थाना थलीसैंण पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था | जिसमे उनके द्वारा खुद के साथ एक व्यक्ति फ्लेक्स मिलर द्वारा फेसबुक में दोस्ती  कर  लन्दन (U.K) की एक फार्मा कंपनी में नौकरी लगाने की बात बतायी  गयी। 

जिसके बाद उस व्यक्ति द्वारा वीजा प्रोसेसिंग के नाम पर पैसा मांगना शुरु किया गया और  पासपोर्ट  तथा अन्य नौकरी से सम्बन्धित जरुरी कागजात बनाने के लिये 20,55000/- ₹(बीस लाख पचपन हजार रुपये) की धोखाधड़ी की गयी । जिस पर थाना थलीसैंण पर  मु0अ0सं0- 09/2019 धारा 420 भादवि0 पंजीकृत किया गया था।

एसएसपी पौड़ी कु0पी0 रेणुका देवी द्वारा धोखाधडी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के अनावरण करने के लिये  थानाध्यक्ष सतपुली  सन्तोष पैथवाल के नेतृत्व में  पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 23.03.2021 को मुकदमे  में संलिप्त अभियुक्त आर0 लाल स्वामलियाना को जिला कोलासिब मिजोरम से गिरफ्तार किया गया | जंहा से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पौड़ी कोर्ट में पेश किया  गया। न्यायालय द्वारा सुनवाई करते हुए आरोपी को रिमांड पर  खँडयूसेंण जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम में का0 कुलदीप सिंह शामिल रहे। एसएसपी ने पुलिस टीम  को उत्साहवर्धन हेतु रु0-2500/- का इनाम दिया  है ।

Also Read This

ब्रेकिंग: देहरादून में कल सभी स्कूल बंद, देखें आदेश

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम विभाग के भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।18 अगस्त...

बड़ी खबर: उत्तराखंड के खनिजों पर केंद्र की बढ़ती पकड़!  MMDR Amendment Bill 2026 की धारा 9D को लेकर किसान मंच ने उठाए सवाल

देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों पर राज्य के अधिकार तथा भविष्य में इन संसाधनों से राजस्व जुटाने की उसकी क्षमता...

Related Posts