बड़ी खबर : UKPSC ने सहायक लेखाकार के पदों में किए बदलाव l यहां जानिए महत्वपूर्ण जानकारी

Ukpsc ने सहायक लेखाकार के पदों के आरक्षण में बदलाव किए हैंl सहायक लेखाकार के पदों में यह बदलाव जिलों के हिसाब से किए गए हैंlUKPSC द्वारा किए गए इस बदलाव से ना ही कोई पद कम हुआ है ना ही बढ़ा हैl UKPSC ने सहायक लेखाकार के 661 पदों पर 28 अक्तूबर को भर्ती […]

Ukpsc ने सहायक लेखाकार के पदों के आरक्षण में बदलाव किए हैंl सहायक लेखाकार के पदों में यह बदलाव जिलों के हिसाब से किए गए हैंlUKPSC द्वारा किए गए इस बदलाव से ना ही कोई पद कम हुआ है ना ही बढ़ा हैl

UKPSC ने सहायक लेखाकार के 661 पदों पर 28 अक्तूबर को भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। 17 नवंबर तक इस परीक्षा के आवेदन मांगे गए थे। 12 फरवरी 2023 को यह परीक्षा होनी है। 

अब इस भर्ती परीक्षा के लिए जिलों से संशोधित अधियाचन आए, जिसके हिसाब से आयोग ने विभिन्न विभागों में आरक्षणवार पद संख्या में बदलाव जारी किया है।

विभिन्न जिलों के कोषागार एवं कोषागार, पेंशन एवं हकदारी निदेशालय की ओर से यह बदलाव भेजे गए हैं। 

जानिए पदों में बदलाव: 

  • अल्मोड़ा कोषागार विभाग में पहले 17 पद जारी किए थे जो अब बढ़ाकर 20 कर दिए गए हैंl
  • कोषागार टिहरी विभाग में पहले 17 थे और अभी भी 17 ही पद हैं l
  • कोषागार गढ़वाल विभाग में पहले 23 पदों पर विज्ञप्ति जारी की थी, जो अब 38 कर दिए गए हैं l
  • कोषागार उधम सिंह नगर विभाग में 15 पदों को बढ़ाकर 16 कर दिए गए हैं l
  • रुद्रप्रयाग कोषागार विभाग में पहले 9 पद थे जो अब बढ़ाकर 10 पद कर दिए गए हैंl
  • कोषागार पिथौरागढ़ विभाग में 19 पदों को  बढ़ाकर 23 कर दिए गए हैं l
  • कोषागार देहरादून विभाग में पहले 20 पद निकाले गए थे जो अब बढ़ाकर 28 कर दिए गए हैं l
  • चमोली कोषागार विभाग में पहले निकाले गए पदों की संख्या 15 थी जो अब बढ़ाकर 24 कर दी गई है l
  • नैनीताल कोषागार विभाग में पदों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 कर दी गई हैं l
  •  हरिद्वार कोषागार विभाग में भी पदों की संख्या 7 से बढ़ाकर 8 कर दी गई है l
  • कोषागार पेंशन एवं हकदारी निदेशालय में पहले 63 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गई थी, जिनकी संख्या घटाकर 19 कर दी गई हैl

साथ ही हाईकोर्ट ने 44 युवाओं को सहायक लेखाकार भर्ती में आवेदन का मौका दिया है। वहीं सात अन्य युवाओं को अधिकतम आयु में छूट देते हुए आवेदन का मौका दिया गया है। यह उम्मीदवार 17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts