श्रीकोट गदेरा उफान पर, काश्तकारों को भारी नुकसान।

रिपोर्ट :- हर्षमानी उनियाल  घनसाली/चमियाला:-  टिहरी जनपद में रातभर हुई भारी बारिश के चलते कई गदेरे एवं बालगंगा नदी उफान पर है। सुबह 2-3 बजे के आसपास चमियाला नगर पंचायत के अंतर्गत श्रीकोट गदेरे में भारी पानी आने से चमोल गांव के लोगों की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। हमने ग्राउंड जीरो पर जाकर […]

रिपोर्ट :- हर्षमानी उनियाल 

घनसाली/चमियाला:- 

टिहरी जनपद में रातभर हुई भारी बारिश के चलते कई गदेरे एवं बालगंगा नदी उफान पर है।

सुबह 2-3 बजे के आसपास चमियाला नगर पंचायत के अंतर्गत श्रीकोट गदेरे में भारी पानी आने से चमोल गांव के लोगों की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है।

हमने ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदास्थल का जायजा लिया और वहाँ पर मौजूद लोगों से बात की।

स्थनीय युवा और कुछ महिलाएं वहाँ पर डटी हुई थी।

उनके द्वारा लगातार पानी के बहाव को बदलने की कोशिश की जा रही थी ताकि और बड़े नुकसान को रोक जा सके।

महिलाओ ने स्थनीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कोई भी उनकी सुध लेने नही आया है।

नेताओ को लेकर उनका कहना था कि वोट मांगने के वक़्त लोग उनके पैरों पर पड़ जाते है परंतु अभी कोई उनकी सुनवाई ने लिए नही आ रहा है।

7-8 घण्टे बीतने के बाद भी स्थानीय प्रशासन वहाँ पर नही पहुंचा है इस बात का आरोप लोगो ने लगाया है।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल आपड़ास्थल का जायजा लिया और प्रभावितो से बात की और उन्होंने भी स्थानीय प्रसाशन के आपदस्थल पर ना पहुंचने को लेकर दुख जताया।

स्थानीय युवा अपनी जान जोखिम में डाल कर सुबह से लगातार पानी के बहाव को बदलने की कोशिश कर रहे है।

 

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts