ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भीषण आग, 50 करोड़ वन्य जीवों की मौत

अनुज नेगी ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से जंगल की आग को बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में बीते 4 महीने से जारी इस आग में करीब […]

अनुज नेगी

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले कई दिनों से जंगल की आग को बुझाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में बीते 4 महीने से जारी इस आग में करीब 50 करोड़ पशु-पक्षी जलकर मर चुके हैं या फिर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिससे वन्यजीव प्रेमियों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश मिलने को देखा जा रहा है,इस आग का सबसे ज्यादा असर कोआला प्रजाति पर पड़ा है।माना जा रहा है कि इस आग से कोआला की आबादी घटकर आधी हो गई है।


ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग का का असर न्यूजीलैंड में भी देखा जा रहा है और यहां के लोग आपात सेवा पर लगातार फोन कर सुविधा मांगते हुए आसमान में नारंगी रंग के धुएं की परत होने की सूचना दी है। बीते कुछ समय से धुएं ने दक्षिणी द्वीप के अधिकांश हिस्सों को ढक लिया है जिससे सफेद हिमनद भूरे रंग के नजर आने लगे हैं। अब यह धुआं द्वीप के उत्तरी हिस्से तक पहुंच गया है। जैसे ही आसमान में धुंध दिखी पुलिस ने लोगों से 111 (आपातकालीन नंबर) पर इस नारंगी रंग के धुंध की सूचना देने के लिए बार बार कॉल नहीं करने की अपील की।

Also Read This

देहरादून में CBI का बड़ा एक्शन: 9 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में बैंक मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की एंटी करप्शन ब्रांच ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई...

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

Related Posts