अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला मोरी थाना पुलिस ने 255 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी बड़कोट की निगरानी में मादक पदार्थों तथा ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों विरूद्ध निरन्तर चलाये जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत विगत […]

नीरज उत्तराखंडी/पुरोला

मोरी थाना पुलिस ने 255 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी बड़कोट की निगरानी में मादक पदार्थों तथा ड्रग्स की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अवैध तरीके से नशीले पदार्थों की खरीद फरोख्त करने वालों विरूद्ध निरन्तर चलाये जा रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत विगत देर रात मोरी थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान जरमोला के पास विजय कुमार पुत्र भादरजीत उम्र 36 वर्ष निवासी सिदरी थाना मोरी उत्तरकाशी को 255ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी तथा बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ मोरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोजन पंजीकृत किया गया। बरामदगी और गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल जयपाल सिंह, श्याम बाबू, शूरबीर सिंह शामिल थे।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts