बड़ी खबर: अवैध खनन पर छापा । माफियाओं में मची भगदड़,ट्रैक्टर लेकर भागे। 1 ट्रैक्टर चढ़ा हत्थे,सीज

रिर्पोट:नीरज धीमान       हरिद्वार अवैध खनन की सुचना पर राजस्व, खनन व पुलिस विभाग की रोशनाबाद रौ नदी, हजाराग्रान्ट क्षेत्र में रातभर संयुक्त गस्त की कार्यवाही।  माफियाओं में मची भगदड़, रात के अंधेरा का फायदा उठाकर ट्रैक्टर लेकर भागे, 01 ट्रैक्टर चढ़ा हत्थे, किया गया सीज। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात रोशनाबाद क्षेत्र के रौ […]

रिर्पोट:नीरज धीमान 

     हरिद्वार

अवैध खनन की सुचना पर राजस्व, खनन व पुलिस विभाग की रोशनाबाद रौ नदी, हजाराग्रान्ट क्षेत्र में रातभर संयुक्त गस्त की कार्यवाही। 

माफियाओं में मची भगदड़, रात के अंधेरा का फायदा उठाकर ट्रैक्टर लेकर भागे, 01 ट्रैक्टर चढ़ा हत्थे, किया गया सीज।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात रोशनाबाद क्षेत्र के रौ नदी में अवैध खनन की सूचना प्राप्त होने पर उपजिलाधिकारी सदर हरिद्वार अजयवीर सिंह, सी0ओ0 सदर स्वप्निल मुयाल व जिला खान अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार द्वारा संयुक्त टीम बनाकर रात्री 10.30 बजे 02 टीम बनाकर नवोदय नगर रौ नदी में अवैध खनन माफियाओं को घेर लिया गया ।जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि एक टीम ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल नवोदय नगर की ओर से नदी की ओर भेजा गया और दूसरी टीम को आन्नेकी पुल की ओर से नदी की ओर ट्रैक्टरों को घेरने का निर्देश दिया गया परन्तु जैसे ही आन्नेकि की तरफ वाली टीम नदी की ओर बढ़ी तभी कुछ दूरी पर टीम का एक वाहन नदी किनारे स्थित रेत में धंस गया जिसे निकालने हेतु अन्य वाहन का प्रयोग किया गया जिसमें माफियाओं को भनक लग गयी और लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, तभी दूसरी टीम ऑक्सफ़र्ड स्कूल की ओर से नदी कि ओर उतर रही थी तब 01 ट्रैक्टर पकड़ में आ पाया जिसे टीम द्वारा तुरंत पकड़कर सीज कर सिडकुल थाना में सुपुर्द किया गया है। 

     इसके उपरांत तीनो विभागों की टीम अननेकी से औरंगाबाद होते हुए डालूवाला, हजाराग्रान्ट, धनोरी सहित सलेमपुर, सिडकुल क्षेत्र में रात 1 बजे तक गस्त पर रहे जिसमें फिर कोई अवैध परिवहन करता वाहन नही मिला। उपजिलाधिकारी हरिद्वार  का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ रात को फिर औचक निरीक्षण किया जायेगा, रात को कोई भी अवैध खनन करता पाया जाएगा उस पर अवैध खनन नियमावली के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जिला खान अधिकारी का कहना है कि हमारी टीम जनपद के सभी क्षेत्रों में रात्री गस्त पर रहती है जिसमें अन्य विभागों से आपसी सामंजस्य के साथ रात्री को संयुक्त अभियान चलायेगी। 

     रात्री गस्त में उपजिलाधिकारी सदर हरिद्वार अजयवीर सिंह, जिला खान अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार, सी0ओ0 सदर स्वप्निल मुयाल सहित खनन विभाग के खनिज मोहर्रिर माधो सिंह सहित पुलिस, राजस्व व खनन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read This

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

सावधान: इन जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट। आंधी-तूफान की संभावना

देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट पुरोला, हनोल, कोटी, चकराता, सहिया और राजकोट समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश...

Related Posts