सतपुली थाने में ऑपरेशन कामधेनु की जागरूकता बैठक ।

इंद्रजीत असवाल सतपुली ।  नगर पंचायत सतपुली के अन्तर्गत थाना सतपुली में पौड़ी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन कामधेनु के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी । थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल  ने बताया कि गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत गोवंश को आवारा छोड़ना कानूनन अपराध है । […]

इंद्रजीत असवाल

सतपुली । 

नगर पंचायत सतपुली के अन्तर्गत थाना सतपुली में पौड़ी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन कामधेनु के सम्बन्ध में ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी ।

थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल  ने बताया कि गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के तहत गोवंश को आवारा छोड़ना कानूनन अपराध है । जिसके तहत पशुओं को आवारा छोड़ने वाले लोगो के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।

पशु चिकित्साधिकारी विनय कुमार ने कहा कि नगर निकाय व ग्रामसभा में गोवंश टैग करवाना जरुरी है । टैग हुए गोवंश का खुरपका का मुफ्त टीकाकरण किया जायेगा।

इसलिए टैग लगाना आवश्यक है गोवंश को आवारा छोड़ने पर टैग से गोवंश की पहचान कर कानूनी कार्यवाही हो सकती है ।

इस अवसर पर वार्ड सदस्य आरती पंवार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष जयदीप नेगी, ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह, संतोष आदि उपस्थित रहे ।

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts