नैनीताल: स्नातक की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, रात के सन्नाटे में उठाया आत्मघाती कदम

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- नैनीताल से एक दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां डीएसबी कैंपस में पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा सिमरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-

नैनीताल से एक दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां डीएसबी कैंपस में पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय छात्रा सिमरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मामला मल्लीताल क्षेत्र के सात नंबर इलाके में हनुमान मंदिर के पास का है। जानकारी के अनुसार, सिमरन ने देर रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच अपने कमरे में चुन्नी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी दादी भी कमरे में मौजूद थीं, लेकिन वह सो रही थीं और उन्हें इस घटना की भनक तक नहीं लगी।

 परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सिमरन डीएसबी कैंपस में विज्ञान की छात्रा थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वे मॉल रोड स्थित एक होटल में कार्यरत थे। सिमरन अपनी मां, दो भाइयों और दादी के साथ रहती थी। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली मल्लीताल के प्रभारी हरीश चंद पंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक स्थिति, मानसिक तनाव और अन्य संभावित कारण शामिल हैं।

नैनीताल की यह घटना युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। बढ़ते तनाव और दबाव के बीच समय रहते सहायता और संवाद बेहद जरूरी हो गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Also Read This

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...

बड़ी खबर: आय से अधिक सम्पति मामले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को विजलेंस कोर्ट का नोटिस

देहरादून,  जुलाई 2026। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को देहरादून स्थित विशेष न्यायाधीश (सतर्कता अधिष्ठान), गढ़वाल परिक्षेत्र एवं पंचम अपर जिला एवं...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts