खुलासा : सीएम और डीजीपी को आशीर्वाद देने वाला बाबा निकला महाढग। धोखाधड़ी मे गिरफ्तारी पर खुली पोल।

पुलिस ने साधु के भेष में ठग के आरोपी को पकड़ा । 9 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठग बाबा की अध्यात्म और नैतिक मूल्यों पर आधारित किताब मानस मोती की लांचिंग बीजापुर गेस्ट हाउस में की थी। मुख्यमंत्री को ठग बाबा से मिलाने में दिल्ली की एक महिला आईपीएस अधिकारी का […]

पुलिस ने साधु के भेष में ठग के आरोपी को पकड़ा । 9 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ठग बाबा की अध्यात्म और नैतिक मूल्यों पर आधारित किताब मानस मोती की लांचिंग बीजापुर गेस्ट हाउस में की थी।

मुख्यमंत्री को ठग बाबा से मिलाने में दिल्ली की एक महिला आईपीएस अधिकारी का नाम सामने आ रहा हैं।  

साथ ही ठग बाबा के बड़े पॉलीटिकल और अधिकारियों से कनेक्शन है।बीते दिनों ठग बाबा डीजीपी अशोक कुमार से भी मिल चुका था।

उत्तराखंड पुलिस ने ऋषिकेश में साधु के भेष में रह रहे ठग को महेंद्र रोड उर्फ योगी प्रियव्रत अनिमेष को गिरफ्तार किया है।अनिमेष पर साधु बनकर जौहरी हितेंद्र पवार की पत्नी से 1.75 करोड़ की ज्वेलरी ठगने का आरोप है।

मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द एलआईयू और इंटेलिजेंस की बड़ी फौज होने के बावजूद भी वो इस बाबा के भेष में रह रहे ठग का पता नहीं लगा पाए या  एलआईयू और इंटेलिजेंस ने मुख्यमंत्री को ठग के बारे में जानबूझ के जानकारी नहीं दी।क्यूंकि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जुलाई को ही ठग अनिमेष कि अध्यात्म और नैतिक मूल्यों पर आधारित किताब मानस मोती की लांचिंग बीजापुर गेस्ट हाउस में की थी।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts