खराब मौसम ने रोके वैक्सीनेशन के लिए आने वाले युवाओं के पैर!

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-  उत्तराखंड के नैनीताल में खराब मौसम ने वैक्सिनेशन के लिए आने वाले युवाओं के पैर थाम दिए हैं । स्वास्थ्य विभाग को अब फोन करके इन युवाओं को बुलाना पड़ रहा हैं। नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में पिछले कुछ दिनों से युवाओं का वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा हैं। सौकड़ों की संख्या में […]


स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- 

उत्तराखंड के नैनीताल में खराब मौसम ने वैक्सिनेशन के लिए आने वाले युवाओं के पैर थाम दिए हैं । स्वास्थ्य विभाग को अब फोन करके इन युवाओं को बुलाना पड़ रहा हैं।

नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में पिछले कुछ दिनों से युवाओं का वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा हैं। सौकड़ों की संख्या में युवा वैक्सिनेशन सेंटर में वैक्सीन लगाने पहुंचे । बुधवार को दिनभर बरसात के बाद आज गुरुवार को भी तेज बरसात पड़ती रही । 

वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्टर्ड और स्लॉट मिले युवा बरसात के कारण मल्लीताल स्थित डी.एस.ए.फ्लैट्स सेंटर नहीं पहुंच रहे हैं । सेंटर में युवाओं के लिए, वैक्सीन लगाने के बाद आधे घंटे के ऑब्जर्वेशन काल (पीरियड)में संगीतकार किशोर कुमार के रोमांटिक गानों की व्यवस्था की गई हैं।

वैक्सीनेशन सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ.संजीव खर्कवाल ने बताया कि, युवाओं के कम संख्या में आने के कारण उनकी टीम संबंधित युवाओं को फोन कर आने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और साथ ही उन्हें जानकारी दे रही है कि, आज शाम 5 बजे तक नहीं लगने पर उनका स्लॉट खत्म हो जाएगा और उन्हें दोबारा बुक कराना होगा । आधा दिन पूरा होने तक 500 में से महज 200 लोग वैक्सीन लगाने पहुंच सके थे ।

Also Read This

खौफनाक :देहरादून में कूड़े के ढेर में मिला युवती का शव, चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; हत्या की आशंका

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में कूड़े के ढेर के पास बोरे...

भव्य कवि सम्मेलन ‘बज़्म-ए-अदब’ के साथ एसबीएस विश्वविद्यालय ने मनाया स्थापना दिवस

सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय (एसबीएसयू), बालावाला ने अपने श्रद्धेय संस्थापक स्वर्गीय सरदार गुरचरण सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘बज़्म-ए-अदब’ शीर्षक से एक...

Related Posts