बद्रीनाथ धाम चोरी प्रकरण: चार दिन की रिमांड के बाद आरोपी प्रमोद नौटियाल ने SIT के सामने कबूला जुर्म, जांच जारी

गिरीश चंदोला / चमोली बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को पूछताछ के दौरान अहम सफलता मिली है। चार दिन की पुलिस रिमांड पर रहे मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने लंबी पूछताछ के बाद कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार कर […]

गिरीश चंदोला / चमोली

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और बहुमूल्य वस्तुओं की चोरी के चर्चित मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को पूछताछ के दौरान अहम सफलता मिली है। चार दिन की पुलिस रिमांड पर रहे मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल ने लंबी पूछताछ के बाद कथित तौर पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, पहले वह लगातार आरोपों से इनकार करता रहा, लेकिन जब SIT ने उसे सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य दिखाए तो उसने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

बद्रीनाथ थाना प्रभारी (SHO) महादेव उनियाल ने बताया कि प्रमोद नौटियाल को चार दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। इस दौरान उससे कई चरणों में पूछताछ हुई। जांच अधिकारियों के सामने उसने स्वीकार किया कि बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में वह शामिल था और उससे बड़ी गलती हुई है।

SIT की जांच के दौरान आरोपी के सरकारी आवास से नकदी, सोने के आभूषण, शालिग्राम, चांदी की मूर्ति, चांदी का नाग, नेपाली मुद्रा सहित अन्य सामान बरामद किया गया था। इसके अलावा पूर्व में चोरी गया सोने का मणि जड़ित मुकुट भी पुलिस बरामद कर चुकी है। इन बरामदगी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ आगे बढ़ाई गई।

हालांकि, जांच एजेंसियों के सामने अभी भी कई सवाल बाकी हैं। पुलिस का कहना है कि प्रमोद नौटियाल ने चोरी में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है, लेकिन उसने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह यह सब किसके कहने पर करता था या इस पूरे प्रकरण में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। SIT अब इस पहलू की गहन जांच कर रही है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद प्रमोद नौटियाल को दोबारा न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है। SIT का कहना है कि यदि जांच के दौरान आवश्यकता महसूस हुई तो आरोपी की दोबारा पुलिस रिमांड लेने के लिए अदालत में आवेदन किया जाएगा।

बद्रीनाथ धाम से जुड़े इस बहुचर्चित प्रकरण में SIT की जांच अभी जारी है और अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts