गुड न्यूज: बागेश्वर के पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय नेशनल पिस्टल चैम्पियनशिप के लिए चुने गये

शिमला में चल रही अखिल भारतीय इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप के चौथे दिन 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में उत्तराखण्ड के 12 वर्षीय पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने 400 अंक में से 350 अंक लेकर राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग के लिये प्रवेश लिया l शिमला में चल रही इस शूटिंग प्रतियोगिता में पूरे देश के शूटर छात्र […]

शिमला में चल रही अखिल भारतीय इंटर स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप के चौथे दिन 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में उत्तराखण्ड के 12 वर्षीय पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने 400 अंक में से 350 अंक लेकर राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग के लिये प्रवेश लिया l

शिमला में चल रही इस शूटिंग प्रतियोगिता में पूरे देश के शूटर छात्र भाग ले रहे हैं l

अब नवंबर माह में कल्पेश उपाध्याय भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगे, अगर भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पिस्टल प्रतियोगिता में कल्पेश का शानदार खेल जारी रहा तो कल्पेश अंतरराष्ट्रीय पिस्टल प्रतियोगिता के लिए होने वाले ट्रायल में भारतीय खिलाड़ी के रूप में भाग ले सकेंगे l

मूल रूप से उत्तराखण्ड के बागेश्वर जनपद के ग्राम भतौडा के रहने वाले कल्पेश उपाध्याय फिलहाल देहरादून के प्रसिद्ध दून इन्टरनेशनल स्कूल में कक्षा 8 के छात्र हैं और 9 वर्ष की उम्र से ही पिस्टल शूटिंग का खेल खेल रहे हैं, कल्पेश की शूटिंग प्रतिभा को देखते हुए विशेषज्ञ शूटरों की सलाह पर कल्पेश के परिवार ने कल्पेश के लिए एक विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज घर पर ही बनाकर कल्पेश को उसके 9 वे जन्म दिन पर उपहार में दी थी l

कल्पेश अभी तक कई प्रदेशों में आयोजित पिस्टल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और अनेक प्रतियोगिताओं में अभी तक स्वर्ण पदक सहित दर्जनों पदक जीत चुके हैं l

उल्लेखनीय है कि 12 वर्ष के कल्पेश का मुकाबला अपने से उम्र में काफी बड़े खिलाड़ियों से रहता है उसके बाद भी कल्पेश उपाध्याय अपनी 9 वर्ष की उम्र से ही अभी तक अपना अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं l

कल्पेश उपाध्याय ने पिस्टल शूटिंग खेल की शुरुआत विश्व विख्यात पिस्टल शूटर पदम श्री जसपाल राणा के मार्गदर्शन में शुरू की थी और वर्तमान में पूर्व में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रसिद्ध पिस्टल शूटर अश्विन जोशी के मार्गदर्शन में भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं l

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts