ब्रेकिंग न्यूज़: बागेश्वर की “खुशी” हल्द्वानी मे खतम

योगेश शर्मा, हल्द्वानी 

हल्द्वानी के मंगल पड़ाव क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड़ का भी लग रहा है।

मंगल पड़ाव चौकी के गली नंबर 5 में 20 वर्षीय खुशी बागेश्वर से पिछले महीने 30 जनवरी को किराए में रहने आई थी। खुशी हल्द्वानी में सिलाई का काम सीखने के लिए आई थी।

 

पुलिस ने मकान मालिक सहित आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। एसएसपी सहित एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के मुताबिक मौके से विषाक्त पदार्थ भी मिला है लड़की की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है लेकिन पूरी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल पाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts