नशे के विरुद्ध जनपद बागेश्वर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1.076 किलोग्राम अवैध चरस के साथ किया 01 अभियुक्त गिरफ्तार।        पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री करने वालों […]

पुलिस अधीक्षक, महोदय जनपद बागेश्वर के निर्देशन में नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 1.076 किलोग्राम अवैध चरस के साथ किया 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

       पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री करने वालों के विरुद्ध “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों/एस0ओ0जी0 को निर्देशित किया गया है। 

       उक्त क्रम में  पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण  में दिनांक: 15/11/2022 को प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिगं ड्यूटी के दौरान आरे  ड्यांगड़ बाईपास तिराहा से मदन सिंह दानू पुत्र महेंद्र सिंह दानू  निवासी सुराग, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर उम्र-26 वर्ष से पूछताछ/चैक किये जाने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से 1.076 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयीl पुलिस टीम द्वारा आरोपी को मौके से बरामद अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 96/2022 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

  1. SHO कैलाश सिंह नेगी

 2.SI गोविंद बल्लभ भट्ट

  1. आरक्षी गिरीश बजेली

 4.आरक्षी आनंद सिंह

  1. आरक्षी चालक नरेंद्र गोस्वामी  

 

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts