एक्सक्लूसिव: दो बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में कॉर्बेट से लगे रामनगर के जंगलों में दो बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का वीडियो सामने आया है । हालांकि वन विभाग के अनुसार तीन बाघों की मौजूदगी वाले इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन कोशिशें जारी हैं । https://youtu.be/SCtoHL5lIXc बताया गया है कि रामनगर के […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में कॉर्बेट से लगे रामनगर के जंगलों में दो बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई का वीडियो सामने आया है । हालांकि वन विभाग के अनुसार तीन बाघों की मौजूदगी वाले इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन कोशिशें जारी हैं ।

https://youtu.be/SCtoHL5lIXc

बताया गया है कि रामनगर के जंगल में तीन बाघों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हो गई, जिसका किसी ने वीडियो बना लिया । वन विभाग के अधिकारी अभी इसकी जांच की बात कह रहे हैं। जानकारी के अनुसार रामनगर वन प्रभाग के टेढ़ा रेंज के जंगल में तीन बाघों की मौजूदगी का वीडियो वायरल हो रहा है । इस वीडियो में दो नर बाघ आपस में संघर्ष करते हुए देखे जा सकते हैं । तीन में से एक बाघ उन्ही के साथ झाडी में खड़ा रहा । वीडियो सामने आने के बाद रामनगर वन प्रभाग के डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है ।

बाईट :- चन्द्रशेखर जोशी, डी.एफ.ओ.

Also Read This

सावधान: उत्तराखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। बिजली गिरने की चेतावनी

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम...

बड़ी खबर: अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले—चार साल बाद भी न्याय का इंतजार

नई दिल्ली/देहरादून। नीरज उत्तराखंडी कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना...

Related Posts