मैपिंग के जरिए बलिया नाले की संवेदनशीलता से कराया रूबरू

कमल जगाती/नैनीताल नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल ने संवेदनशील बलिया नाले का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ देहरादून से आए इंजीनियर भी मौजूद रहे जिन्होंने मैपिंग के जरिए जिलाधिकारी को क्षेत्र की संवेदनशीलता के अवगत कराया। नैनीताल की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र लगातार भूस्खलन की चपेट में आ रहा […]

कमल जगाती/नैनीताल

नैनीताल के जिलाधिकारी सविन बंसल ने संवेदनशील बलिया नाले का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ देहरादून से आए इंजीनियर भी मौजूद रहे जिन्होंने मैपिंग के जरिए जिलाधिकारी को क्षेत्र की संवेदनशीलता के अवगत कराया।
नैनीताल की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र लगातार भूस्खलन की चपेट में आ रहा है । प्रशासन इस क्षेत्र को थामने के लिए पहले अपनी पूर्ण संतुष्टि करना चाहता है । इसके लिए जापान की एक कंपनी ‘जायका’ स्थलीय सर्वेक्षण कर भूमि की स्टेब्लिटी चैक कर रहा है । जिलाधिकारी के साथ उनकी पूरी टीम ने मौका मुआयना किया । जिलाधिकारी के साथ नगर पालिका, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, जिला प्रशासन, सूचना, आर.ई.एस.आदि विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे ।
जिलाधिकारी ने बताया कि जापान की कंपनी जायका और विशेसज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें 3 में 1 सुझाव पर मोहर लगानी है जिससे त्वरित जायका को निर्देश देकर कार्य शुरू किया जा सके।

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश 

देहरादून | उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा...

हाई कोर्ट ब्रेकिंग : तेजाब कांड के आरोपियों को निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा बरकरार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी के बनभूलपुरा(इंदिरा नगर)इलाके में तेजाब कांड के आरोपियों की निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा...

Related Posts