एक्सक्लूसिव: छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी संग बैंक सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी संग बैंक सहायक प्रबंधक गिरफ्तार रिपोर्ट- विशाल सक्सेना अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आज की यह बड़ी खबर आ रही है कि, दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले संबंधी अनियमितताओं की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी द्वारा अल्मोड़ा जिले से मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड़ सहित अज्ञात बिचौलियों के खिलाफ जिला […]

छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व जिला समाज कल्याण अधिकारी संग बैंक सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

रिपोर्ट- विशाल सक्सेना
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आज की यह बड़ी खबर आ रही है कि, दशमोत्तर छात्रवृत्ति घोटाले संबंधी अनियमितताओं की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी द्वारा अल्मोड़ा जिले से मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड़ सहित अज्ञात बिचौलियों के खिलाफ जिला समाज कल्याण कार्यालय अल्मोड़ा से छात्रवृत्ति धनराशि 14,23,080 रुपए घोटाले और गबन करने संबंधित मुकदमा दर्ज कराया गया था।

जिसमें विवेचना अधिकारी वरिष्ठ उप निरीक्षक बसंती आर्य ने मामले की जांच कर राजेश कुमार सक्सेना निवासी विकासनगर अलीगंज जिला लखनऊ जो कि, पूर्व समाज कल्याण अधिकारी हापुड़ और जैन अब्बास निवासी फूल बाग कॉलोनी कुर्सी रोड थाना कुंबंडा लखनऊ आईओबी बैंक हापुर के सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।

विवेचना अधिकारी बसंती आर्य ने बताया कि, एक अभियुक्त अनुज गुप्ता मोनाड यूनिवर्सिटी हापुड़ का जो कर्मचारी था, उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। छात्रवृत्ति घोटाले में इन दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी काफी बड़ी मानी जा रही है। गौरतलब है कि, पिछले वर्ष से अब तक उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में इस छात्रवृत्ति घोटाले में कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts