बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड ने देहरादून जिला जज के निलंबन को बताया अवैधानिक। निलंबन वापस लेने की मांग

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड ने देहरादून जिला जज के निलंबन को बताया अवैधानिक। निलंबन वापस लेने की मांग रिपोर्ट- कमल जगाती नैनीताल। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड ने देहरादून के जिला जज प्रशांत जोशी के निलंबन को अवैधानिक बताते हुए शीघ्र उनका निलंबन वापस लेने की मांग की है। बार कॉउन्सिल ने इस सम्बंध में उत्तराखंड […]

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड ने देहरादून जिला जज के निलंबन को बताया अवैधानिक। निलंबन वापस लेने की मांग

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड ने देहरादून के जिला जज प्रशांत जोशी के निलंबन को अवैधानिक बताते हुए शीघ्र उनका निलंबन वापस लेने की मांग की है। बार कॉउन्सिल ने इस सम्बंध में उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश से मिलने का फैसला किया है। उत्तराखण्ड बार कॉउन्सिल की बुधवार को चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्य मनमोहन लाम्बा ने प्रस्ताव रखा कि, जिला जज देहरादून प्रशांत जोशी को बिना उनका पक्ष जाने निलंबित कर दिया गया है। जो कि असंवैधानिक है।

उन्होंने कहा कि, एक ईमानदार व बेदाग छवि के न्यायिक अधिकारी को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। बार कॉउन्सिल सदस्य मुन्फैत हुसैन, हरि सिंह ने भी मनमोहन लाम्बा के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए शीघ्र मुख्य न्यायधीश से मिलने का निर्णय लिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश,इन जिलों में आज भी अलर्ट 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर लगातार जारी है। घने बादलों और रुक-रुककर हो रही...

आखिरी मौका: देहरादून में 1.59 लाख गैस उपभोक्ताओं की E-KYC लंबित । बंद हो जाएगी गैस आपूर्ति 

देहरादून।  अगस्त 2026, नीरज उत्तराखंडी  जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शनों की E-KYC प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार द्वारा निर्धारित 15...

Related Posts