बड़ी खबर: बर्निगाड़ डिग्री कॉलेज को मिली प्रशासनिक रफ्तार। 13 पदों के सृजन को स्वीकृति

नौगांव (उत्तरकाशी)।29 अप्रैल 5026 चार साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा की गई बर्निगाड़ में डिग्री कॉलेज स्थापना की घोषणा अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। क्षेत्रीय युवाओं के लिए राहतभरी खबर यह है कि राज्यपाल ने कॉलेज संचालन के लिए प्राचार्य सहित 13 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे लंबे […]

नौगांव (उत्तरकाशी)।29 अप्रैल 5026
चार साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा की गई बर्निगाड़ में डिग्री कॉलेज स्थापना की घोषणा अब धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है।

क्षेत्रीय युवाओं के लिए राहतभरी खबर यह है कि राज्यपाल ने कॉलेज संचालन के लिए प्राचार्य सहित 13 पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे लंबे समय से उच्च शिक्षा संस्थान की प्रतीक्षा कर रहे नौगांव ब्लॉक और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बर्निगाड़ के कुंवा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए चिन्हित 44 नाली भूमि का उच्च शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरण पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब पद सृजन की मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज स्थापना की प्रक्रिया को और गति मिलने की उम्मीद है।

स्वीकृत पदों में एक प्राचार्य, पांच असिस्टेंट प्रोफेसर तथा अन्य आवश्यक प्रशासनिक और शैक्षणिक पद शामिल हैं। कॉलेज में वाणिज्य, बीबीए, बीसीए, पत्रकारिता एवं मास कम्युनिकेशन तथा बीटीसी जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई प्रस्तावित है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बर्निगाड़ में डिग्री कॉलेज खुलने से नौगांव ब्लॉक की मुंगरसंती, गोडर और खाटल पट्टी के करीब सौ गांवों के युवाओं को लाभ मिलेगा। इसके अलावा देहरादून जनपद के लाखामंडल क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

क्षेत्र में संचालित अन्य महाविद्यालयों में इन व्यावसायिक और आधुनिक पाठ्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ऐसे में यह कॉलेज युवाओं के लिए नए अवसरों का द्वार खोल सकता है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने अप्रैल 2022 में मोरी ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बर्निगाड़ में डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। अब पदों की स्वीकृति मिलने के बाद इस घोषणा के साकार होने की उम्मीद और मजबूत हो गई है।

पुरोला विधायक Durgeshwar Lal ने कहा कि कॉलेज खुलने से क्षेत्र के युवाओं को एक ही स्थान पर उच्च शिक्षा के विविध विकल्प मिल सकेंगे।
वहीं भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप चौहान सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने इस निर्णय पर खुशी जताई है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल भी स्कूल बंद,देंखे आदेश

बागेश्वर, 29 जुलाई 2026। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए बागेश्वर जिले में 30 जुलाई 2026 (गुरुवार)...

एक्शन: घूस लेते संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को विजलेंस ने रंगे हाथ दबोचा 

हल्द्वानी/ऊधमसिंह नगर, 29 जुलाई। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में हल्द्वानी विजिलेंस की ट्रैप...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts