तल्लीताल बाजार में क्रांन्ति चौक से कलेक्ट्रेट परिसर तक होगा सौन्दर्यकरण का काम। जगमगाएँगी लाइटें

तल्लीताल बाजार में क्रांन्ति चौक से कलेक्ट्रेट परिसर तक होगा सौन्दर्यकरण का काम। जगमगाएँगी लाइटें

रिपोर्ट- कमल जगाती
नैनीताल। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तल्लीताल में रैमसे मार्ग का निरीक्षण कर सड़क सुधार और सौन्दर्यकरण के आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने मार्ग में सौन्दर्यकरण के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग के अद्धिकारियों को साइट पर बुलवाकर विकास का खाका जाना। निर्णय लिया गया कि आल सेंट, सेंट जोसफ, सेंट मैरीज, अमतुलस, लांग व्यू पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल समेत आयुक्त कार्यालय, कलेक्ट्रेट, सिविल कोर्ट और लोक निर्माण विभाग को जाने वाले व्यस्त पैदल मार्ग को नया बनाया जाएगा। इस मार्ग में दोनों तरफ म्यूरल, बेंच और लैम्प भी लगाए जाएंगे।

मार्ग का सौन्दर्यकरण तल्लीताल बाजार में क्रांन्ति चौक से कलेक्ट्रेट परिसर तक होगा। मार्ग में साइड में बैठने के लिए जगह-जगह राहगीरों के लिए बेंच लगाई जाएंगी। इसके अलावा मार्ग में पैदल यात्रियों के लिए स्ट्रीट लाइट से रोशनी का इंतजाम किया जाएगा। मार्ग में शौचालयों की भी व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को कलेक्ट्रेट गेट के आगे से कूड़ा खड्ड और डस्टबिन हटाने और वहां सौन्दर्यकरण करने के आदेश दिए।

जिलाधिकारी के साथ इस बीच ग्रामीण निर्माण विभाग के ई.ई जीवन सिंह धर्मसक्तु, एस.डी.एम.विनोद कुमार, अधिशाषी अधिकारी अशोक कुमार, ए.एस.पी.राजीव मोहन, सी.ओ.विजय थापा, थानाध्यक्ष विजय मेहता आदि मौजूद रहे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts